हमीरपुर: सुमेरपुर में खुले बाजार में गेहूं के दाम अचानक बढ़ने से किसान उमड़े, मंडी गेट से लेकर हाईवे तक लगा जाम
खुले बाजार में गेहूं के दामों में अचानक उछाल आने से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं भरकर उमड़ पड़े। इससे मंडी गेट में भीषण जाम लग गया और हाइवे तक ट्रैक्टरों के खड़ा हो जाने से हाईवे जाम हो गया। हाईवे पर जाम होने से एसडीएम सदर, रोडवेज बसें, स्कूल बच्चे, एंबुलेंस आदि फंस गए। जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एक घंटे तक चिलच