बुरहानपुर जिले की मॉडल स्कूल फोपनार विद्यार्थियों ने शुक्रवार दोपहर एक बजे एबीवीपी छात्र संगठन के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्राचार्य द्वारा प्रताड़ित की जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की।प्राचार्य की प्रताड़ना से परेशान एक छात्रा ने अपने हाथ पर ब्लड भी मार ली। विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक स्कूल प्राचार्य का ट्रांसफर नहीं होगा तो विरोध करेंगे।