पटना ग्रामीण: देहरादून में ₹14 करोड़ के सोना लूट कांड का मुख्य आरोपी दीघा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार
दीघा थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर स्थित दिल्ली दरबार कम्युनिटी हॉल के पास एक निजी मकान में बिहार एसटीएफ ने रविवार शाम कुख्यात अपराधी कुंदन कुमार उर्फ भगत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके 2 साथियों को भी पकड़ा है। कुंदन उत्तराखंड के देहरादून में 14 करोड़ रुपए के सोना लूटकांड का प्रमुख आरोपी है।कुंदन मूल रूप से मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।