सोनभद्र में म्योरपुर थाना क्षेत्र के बघमंदवा गांव में शुक्रवार को एक अर्धविक्षिप्त युवक की बावली में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर लीलासी चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बावली से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान गांव निवासी 22 वर्षीय रितेश पुत्र विजय के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा था।