मनेर थाना क्षेत्र के महादेव स्थान मोड़ के पास nh30 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार मां बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। घायल टाटा कॉलोनी गांव के रहने वाली सरस्वती देवी और उनके पुत्र विदेश्वर कुमार समेत डुमरिया गांव का एक अन्य युवक बताया जा रहा है। मामला मंगलवार की शाम 5:05 के करीब की है।