कुम्भराज: मृगवास में शॉर्ट सर्किट से बटावदा रोड पर भीषण आग, लोगों और पुलिस ने मिलकर पाया काबू
Kumbhraj, Guna | Apr 19, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना के मृगवास कस्बे में बटावदा रोड पर 11 केवी बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। 19 अप्रैल को थाना प्रभारी सुरेश कुशवाहा ने बताया, घटना 18 अप्रैल की है सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। शॉर्ट सर्किट से आग लगा बताया गया, एकजुट हुए लोगों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। बड़ी दुर्घटना रुकी। फायर ब्रिगेड नहीं आई।