मथुरा: आगरा और राजस्थान तक फैला था बदमाशों का जाल, पुलिस से मुठभेड़ में घायल होकर पहुंचे अस्पताल
जैत थाना पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटी हुई दो मोटरसाइकिलें तमंचा कारतूस और बस कंडक्टर से लूटी गई नकदी भी बरामद की है।