बुढ़ार: ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला,करकटी की घटना
खैरहा थाना क्षेत्र के करकटी के पास ईंट लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे के दौरान चालक और मजदूर समय रहते वाहन से उतर गए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई तथा बड़ी संख्या में ईंटें टूट गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वीडीओ रविवार सुबह 8 बजे सामने आया है।