कर्वी: चित्रकूट के शिवरामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, सड़क किनारे मिला शव
चित्रकूट के चौकी शिवरामपुर क्षेत्र में बीती शाम एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला। मंगलवार सुबह 11 बजे मृतक के बड़े भाई ने बताया कि पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो उनका भाई मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।