पाटन: नगर में चैत्र नवरात्रि की धूम, श्रद्धालुओं का लगा जमावड़ा, माता की भक्ति में लीन
Patan, Jabalpur | Mar 25, 2026 पाटन नगर में बुधवार शाम 7:00 बजे से मंदिरों में महा आरती का दौर शुरू हो गया। पाटन नगर के अलग-अलग मंदिरों में चैत्र नवरात्रि को लेकर इन्हें विशेष तौर पर सजाया गया है। पाटन के सिद्धेश्वरी माता मंदिर,बाजार वार्ड स्थित मंदिर काली माई मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही माता को जल अर्पण करने निकलते हैं इसके बाद शाम को मंदिर में महा आरती की जाती है ।