नरवर: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 7 पेटी शराब जब्त
नरवर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 पेटी (करीब 63 लीटर) देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले और एसडीओपी करे