देवरी: शहीदों के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता: अनिल चौधरी
Deori, Giridih | Mar 23, 2026 शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर सोमवार को कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने अपने गांव तपसीडीह में श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने पुष्प अर्पित किया और शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को नमन किया।