मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडते ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया कि बर्रा धाम के पीछे स्थित पहाड़ी में एक व्यक्ति का शव फांसी पर लटके होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को आकाश ठाकुर ने बताया कि उसका छोटा भाई लखन ठाकुर जो माह अक्टूबर में कहीं चला गया था यह कंकाल उसी का है फिलहाल मझौली पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया हैं और मामले की जांच कर रही है।