बरेली: बरेली में चुनाव तैयारी तेज, डीएम ने उत्कृष्ट बीएलओ और सुपरवाइजरों को किया सम्मानित, 100% लक्ष्य पूरा करने का दिया आदेश
बरेली में विधानसभा निर्वाचन 2025 को सफल बनाने के लिए बरेली प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने विशेष गंभीर पुनरीक्षण कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक ली और उन्हें सराहना पत्र देकर सम्मानित किया।