रेलमगरा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों का 3 क्विंटल 78 किलो अवैध डोडा-चूरा जब्त, क़ीमत 20 लाख रुपये। राजसमन्द ज़िले की रेलमगरा थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन सुदर्शन चक्र' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 क्विंटल 78 किलो 990 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा जब्त किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में इस मादक पदार्थ की क़ीमत लगभग 20 लाख रुपये आँकी गई है।