मोहम्मदगंज: भीमबराज से मुख्य नहर में 1250 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, खरीफ फसलों की सिंचाई को मिली रफ्तार
मोहम्मदगंज केभीमबराज से मुख्य नहर में रविवार को 1250 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो चालू सिंचाई सत्र का अब तक का सर्वाधिक जलप्रवाह है। सोमवार को भी इसी मात्रा में पानी का प्रवाह जारी रहा, जिससे पलामू के हुसैनाबाद तथा बिहार के औरंगाबाद क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे पहले मुख्य नहर में क्रमशः 255, 445, 803 और 1024 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।