झांसी: झांसी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में घुसा जेब कतरा, कई नेताओं की जेब कटी, पुलिस चोर की तलाश में जुटी
Jhansi, Jhansi | Jun 9, 2026 झांसी में सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी की बैठक में जेब कतरा घुस गया। आरोप है कि उसने बैठक के दौरान कई भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों की जेब से लाखों रुपये पार कर दिए। बैठक समाप्त होने के बाद रुपये गायब होने का पता चलने पर हड़कंप मच गया। बैठक में करीब 200 से 250 कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के CCTV चेक किए।