चरखारी: चरखारी के रिवई गांव में शराब की ओवर रेटिंग की शिकायत पर दबंगों ने युवक को पीटा, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से किया हमला
ग्राम रिवई निवासी विक्रम सिंह ने दुकान के सेल्समैन द्वारा की जा रही ओवर रेटिंग की शिकायत आबकारी विभाग से की थी। शिकायत से नाराज सेल्समैन शिवम यादव ने अपने चचेरे भाई दाऊ यादव उर्फ अभिषेक के साथ मिलकर विक्रम पर हमला कर दिया। पीड़ित विक्रम ने थाना चरखारी पहुंचकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।