हसनगंज में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार की संध्या लगभग 06 बजे थानाध्यक्ष निक्की कुमारी की अगुवाई में फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती की गई, ताकि आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास बना रहे।