तिर्वा: तिर्वा क्षेत्र में शांति पाठ कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव, बीजेपी पर साधा निशाना, केजरीवाल पर भी बोले
Tirwa, Kannauj | Feb 28, 2026 कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों को जोड़ना जरूरी है ताकि उन्हें महसूस हो कि बदलाव केवल समाजवादी विचारधारा ही ला सकती है।