हुलासगंज: हुलासगंज थाना क्षेत्र में 3 लोग 88 गांजा के पेड़ों के साथ गिरफ्तार, जेल भेजे गए
हुलासगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्राप्त सूचन के आलोक में छापेमारी अभियान चलाते हुए 88 गंजे का हरा पौधा जिसका वजन करीब 270.8 किलोग्राम है और 2.150 ग्राम सुखा गांजा को जब्त किया गया जबकि इस मामले में इसके खेती करने वाले 2 महिला सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उक्त आशय की जानकारी जिला प्रशासन के द्वारा सोमवार दिन में दिया गया।