मुज़फ्फरनगर: श्री बालाजी शोभायात्रा में 1000 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से पूरी शोभायात्रा पर निगरानी, किसी को नहीं होगी परेशानी
मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी शोभायात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है। पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, ट्रैफिक डायवर्जन लागू। करीब 1000 पुलिसकर्मी, ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी में हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। आमजन से अपील है कि मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग।