कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज पुलिस ने भाई और बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा, घटना में प्रयुक्त लोहे का संबल बरामद
कैम्पियरगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों अभिषेक और रामसमुझ को गिरफ्तार किया है। दोनों पर वादी के भाई और बेटे को जान से मारने की नीयत से लाठी व लोहे की खंती से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का संबल और तीन लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं।