लोहरदगा: लोहरदगा में शुभम हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
लोहरदगा शहर के युवा व्यवसायी शुभम कुमार साहू की हत्या के विरोध में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बरवा टोली चौक और साइडिंग बस स्टैंड से सामाजिक संगठनों, युवाओं, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च पावरगंज पहुंचा, जहां सभी ने मृतक शुभम कुमार साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की..