बलिया: नरहीं थाने की पुलिस ने गलती से दूसरे के खाते में भेजी गई ₹88,460 की धनराशि कराई वापस
Ballia, Ballia | Apr 25, 2026 नरहीं थाने की पुलिस ने गलती से दूसरे के खाते में भेजी गई 88460 रूपए की धनराशि को शनिवार की दोपहर एक बजे पीड़ित के खाते में वापस कराया। अपना खोया हुआ धनराशि पाकर पीड़ित ने भी भूरी—भूरी प्रशंसा की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीड़ित के खाते से बीते फरवरी माह में एक बार नौ हजार तथा दूसरी बार 80 हजार कुल 89 हजार रूपए गलती से ट्रांसफर हो गया था।