डुमरांव: 20 लाख से महंगी कीमत की बाइक पर भरत तिवारी को न्याय दिलाने दिल्ली से उनके गांव पहुंचे राजेश, 2000 किमी की यात्रा
Dumraon, Buxar | Jun 29, 2026 20 लाख से अधिक कीमत की बाइक पर सवार होकर दिल्ली के छतरपुर निवासी राजेश मिश्रा ने 2000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर भरत तिवारी के गांव पहुंचकर न्याय की मांग को नई धार दी। गांव में उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सोमवार सुबह करीब 6 बजे पुराना भोजपुर में लौटते समय उनसे मुलाकात हुई।