डेहरी: डालमियानगर स्थित श्रम कार्यालय पर मजदूर यूनियन का धरना प्रदर्शन, मजदूरों के साथ सरकारें द्वारा अन्याय करने की बात कही
Dehri, Rohtas | Sep 24, 2024 इन्डियन फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स के केन्द्रीय आह्वान के अन्तर्गत मंगलवार को फेडरेशन से सम्बद्ध जनवादी जेनरल मजदूर यूनियन रोहतास, जनवादी ऑटो ई-रिक्शा चालक मजदूर संघ रोहतास एवं लाल झण्डा निर्माण मजदूर यूनियन रोहतास के नेतृत्व में श्रम अधीक्षक डालमियानगर के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।