ग्वालियर गिर्द: जनकगंज थाने का ASI विवादों में, नोट लेते वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें
ग्वालियर पुलिस का एक वीडियो शनिवार सुबह 8 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जनकगंज थाने में पदस्थ एक एएसआई कथित तौर पर फरियादी से नोटों की गड्डी लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।