लोहरदगा: लोहरदगा से “उलगुलान पोरा क्रांति” की शुरुआत, जन अधिकार, समानता और संवैधानिक अधिकारों के लिए उठी आवाज
लोहरदगा जिले की ऐतिहासिक धरती से शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे समाजसेवी दिलीप कुमार साहू एवं पर्यावरणविद् रविंद्र नाथ दत्ता के नेतृत्व में “उलगुलान पोरा क्रांति” अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों एवं महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।