बीरपुर: विधायक कुंदन कुमार ने डीह पर पंचायत में दो नव निर्मित सड़कों का समारोहपूर्वक किया उद्घाटन
बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंदन कुमार ने बीरपुर प्रखंड क्षेत्र के डीहपर पंचायत में दो नव निर्मित सड़कों का समारोह पूर्वक उद्घाटन किया ।विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत डीहपर पंचायत में फूचो सिंह के घर से अरूण सिंह के घर तक 35.611लाख की लागत से बनी पीसीसी सड़क का हुआ उद्घाटन।