मैनपुरी: राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर कांग्रेसियों ने मैनपुरी शहर में निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा
जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की हुई चोरी व इन चढ़ावा चोरों से मुक्ति के लिए 'सद्बुद्धि पदयात्रा' का आयोजन किया गया। जो कांग्रेस कमेटी कार्यालय मंडी धर्मदास से लेन गंज होते हुए शहर के मुख्य धार्मिक स्थल "हनुमान बाबा मंदिर" पर जाकर जिसका समापन किया गया।