सदर: गुजरात स्थापना दिवस पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में डांडिया-गरबा की धूम
वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर डांडिया एवं गरबा नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित यह कार्यक्रम हर्षोल्लास, सांस्कृतिक गरिमा और व्यापक जन-भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।