जलेसर: अवागढ़ के नगला भूरा में आंधी से सड़क पर गिरा विशाल पेड़, परतापुर राजा मार्ग बंद, दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित
Jalesar, Etah | Oct 9, 2026 एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला भूरा में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तेज आंधी के चलते परतापुर राजा जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क पर विशाल पेड़ गिर गया। इससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और राहगीरों को सात से आठ किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। नगला कलुआ, नगला मेवा और नगला छतु समेत दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित है। पीडब्ल्यूडी विभाग क