महोबा: कबरई के सुराहा गांव में कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Apr 24, 2026 सुरहा गांव निवासी 85 वर्षीय सुखदीन नामक बुजुर्ब शुक्रवार सुबह गांव के ही कुएं में गिर गए। ग्रामीणों ने घटना कि सूचना परिवार और पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों कि मदद से बुजुर्ग को कुएं से बहार निकाला।वहीं परिजन बुजुर्ग को अचेत अवस्था में सीएचसी कबरई ले गए। जहां डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया।