बड़वाह क्षेत्र मे जिला कलेक्टर भव्या मित्तल के आदेश पर चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत शनिवार को वृत्त- बड़वाह,सनावद,कसरावद व महेश्वर की संयुक्त आबकारी विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र के पातलीमाल,गुफा फाल्या व चिड़िया भड़क वन क्षेत्र में चोरल नदी किनारे अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर दबिश कार्रवाई की गई।