बेगूसराय: नावकोठी थाना पुलिस ने 21 लीटर विदेशी और 15 लीटर देशी शराब बरामद की, SP ने दी जानकारी
नावकोठी थाना की पुलिस ने महेशवारा गांव से 21 लीटर विदेशी शराब एवं 15 लीटर देसी शराब को बरामद किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है.