भिंड नगर: मौसम मे बदलाव से बढ़ी बीमारियां,जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़ डॉ श्रीकांत ने सावधानी बरतने की दी सलाह
भिंड जिले में मौसम मे लगातार हो रहे बदलाव के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है इसका असर जिला अस्पताल की ओपीडी पर साफ नजर आ रहा है, जहां भारी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे है सुबह 11बजे जिला अस्पताल से जानकारी देते हुए डॉ श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते लोगों में नाक कान गले के मरीज बढ़ गए है