डीग: भीषण गर्मी में बिजली संकट से जनता बेहाल, अघोषित कटौती बनी मुसीबत
Deeg, Bharatpur | May 29, 2026 जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बार-बार बिजली गुल होने और लगातार ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को दिन-रात परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उपभोक्ता बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से त्रस्त नजर आ रहे हैं।