मुरैना नगर: SAF कैंटीन के पास साजिश से पहले गिरफ्तारी, संदिग्ध युवक कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा, .315 बोर का कट्टा बरामद
मुरैना शहर में कोतवाली थाना पुलिस ने आज दोपहर एसएएफ कैंटीन के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोचा। उसकी पहचान सोनू शर्मा निवासी बीटीआई रोड, संतोष नगर, भिंड के रूप में हुई। तलाशी में .315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।