जयपुर: राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल ने युवती से शादी का झांसा देकर कई बार होटल में रेप किया, आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Jaipur | Apr 25, 2026 राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल के द्वारा जयपुर में युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी संबंध को लेकर आरोपी पुलिस कांस्टेबल की युवती से मुलाकात हुई थी।आरोप है कि कांस्टेबल ने युवती को मिलने के बहाने होटल बुलाकर रेप किया जयपुर पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज किया। पुलिस ने रेप केस में आरोपी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है