सहारनपुर: सहारनपुर में गौकशी के वांछित अभियुक्त दानिश गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
गागलहेड़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दानिश नामक वांछित गौकशी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।