खुडैल: खुड़ैल क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते किसान ने की आत्महत्या
Khudel, Indore | Jun 17, 2026 बुधवार 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतक कैलाश चौहान पुत्र करण सिंह चौहान निवासी बढ़िया कीमा ने घर में फांसी लगा ली। देर शाम जब उसका बेटा घर पहुंचा तो पिता को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद परिवार और पुलिस को सूचना दी गई।परिजनों ने बताया कि कैलाश की पत्नी विमला पिछले तीन माह से राऊ स्थित अपने मायके में रह रही थी। कैलाश उसे वापस घर लाने के लिए कई बार गया।