कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में 2 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों को फाइलेरिया रोधी दवाएं डीईसी, एल्बेन्डाजोल एवं आइवरमेक्टिन का सेवन कराया जाएगा, जिससे उमरिया जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।