कन्नौज: शहर के सिद्धपीठ मंदिर फूलमती में सुब्रत पाठक ने टेका माथा, सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर साधा निशाना।
नवरात्रि के पहले दिन शहर के सिद्ध पीठ माता फूलमती देवी मंदिर पहुंचे सांसद और भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने माता की पूजा की है। सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की रैली पर जुबानी हमला बोला है। कन्नौज सांसद और भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक मंगलवार को शहर में मौजूद सिद्ध पीठ माता फूलमती देवी मंदिर पहुंचे थे जहां माता का आशीर्वाद लिया है।