इकौना: श्रावस्ती गोंडा बॉर्डर के कुआना नदी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, पहुंची दो जिलों की पुलिस
श्रावस्ती गोंडा बॉर्डर के कुआना नदी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला, वहीं सूचना पर दो जिलों की पुलिस पहुंच गई, बताते चलें की मृतक महिला का 2 दिन पूर्व किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत नवीन मॉडर्न थाना पुलिस से की थी, वहीं घटनास्थल पर पहुंची गोंडा के खरगूपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।