इकौना: जगजीत इंटर कॉलेज से मुर्गी फार्म इकौना देहात तक हटाया गया अतिक्रमण, दोबारा अतिक्रमण न करने की दी गई चेतावनी
जगजीत इंटर कॉलेज से मुर्गी फार्म इकौना देहात तक सड़क के किनारे दोनों तरफ पटरियों पर अवैध अतिक्रमण किया गया था, जिसे तीन माह पूर्व नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन के द्वारा कहा गया था। लेकिन जब लोगों ने अतिक्रमण स्वयं से नहीं हटाया, तो आखिरकार आज पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी मे अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया और दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।