मैहर: विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी व जिला पंचायत अध्यक्ष के आतिथ्य में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ
जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 25 अप्रैल तक चलने वाले नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का शुभारंभ मा शारदा देवी चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया। एकलव्य आवासीय विद्यालय के आडिटोरियम में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।