घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर में जेएसएलपीएस द्वारा नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित, लोगों को दिलाई गई शपथ
Ghaghra, Gumla | Jun 17, 2026 घाघरा प्रखंड परिसर में बुधवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशापान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। रंगोली बनाकर भी लोगों को जागरूक किया गया।