जमुई के सिकंदरा-अलीगंज मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के पास बुधवार शाम 6 बजे के लगभग दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर निवासी उपेंद्र मंडल और दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति शामिल हैं।