शिकोहाबाद: शिकोहाबाद स्टेशन पर मानवता की मिसाल, यात्रियों को पिलाया गया शीतल जल
भीषण गर्मी को देखते हुए शुक्रवार को 'श्री शिवा सुंदरकांड सेवा समिति' द्वारा रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क जल सेवा का शुभारंभ किया गया। मुख्य स्टेशन अधीक्षक राजेश्वर सिंह ने ट्रेन के यात्रियों को जल पिलाकर इस पुनीत कार्य की शुरुआत की।समिति के सदस्यों ने प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2, 3 और 4 पर रुकने वाली ट्रेनों, विशेषकर जनरल कोच के यात्रियो की सेवा की।